फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: चेन्नई-वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस में जोड़े जाएंगे अतिरिक्त कोच

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। रेलवे प्रशासन ने त्योहारी सीजन और अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। दक्षिण रेलवे के चेन्नई स्थित परिवहन शाखा ने ट्रेन संख्या 16031/16032 चेन्नई-कटरा-चेन्नई में अतिरिक्त कोच जोड़ने का आधिकारिक आदेश जारी किया है।
विज्ञापन

इस निर्णय से प्रतीक्षा सूची वाले यात्रियों को कंफर्म टिकट मिलने में खासी सहूलियत मिलेगी। जारी पत्र के अनुसार, ट्रेन में दो अतिरिक्त एसी 3-टियर कोच लगाए जाएंगे। ट्रेन संख्या 16031 में चेन्नई से 21 अक्तूबर को ये अतिरिक्त एसी तृतीय श्रेणी के कोच जोड़े जाएंगे। इसके बाद ट्रेन में कुल कोच की संख्या 21 हो जाएगी। वापसी में, ट्रेन संख्या 16032 में कटरा से 23 अक्तूबर को ये अतिरिक्त कोच उपलब्ध होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें