साहा। क्षेत्र के गांव की महिला ने एक व्यक्ति पर शादी का झांसा देकर तीन महीने तक शारीरिक संबंध बनाने के आरोप लगाए हैं। उक्त व्यक्ति ने संबंध बनाने से पहले बताया था कि वह शादीशुदा है, मगर यह नहीं बताया कि उसके बच्चे भी हैं। महिला के अनुसार, आरोपी ने लगातार शादी का झांसा देकर उससे पहले संबंध बनाए, फिर उसे धमकाना शुरू कर दिया। आरोपी की पत्नी ने भी महिला को बिहटा के नजदीक बुलाकर भला बुरा कहा।
महिला ने बताया कि कुछ मौजिज लोगों ने दबाव बनाकर साहा थाना में 24 अप्रैल को एक समझौता लिखवा दिया। आरोप है कि समझौता होते ही आरोपी के परिवार वालों ने उसे अपशब्द कहे व धमकियां दी। इसके बाद एक जुन को महिला ने एसपी अंबाला को शिकायत सौंपी। महिला ने कहा कि अगर उसकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं हुई तो आरोपी उसे परेशान करना बंद नहीं करेगा। साहा एसएचओ राजेश ने बताया कि महिला के आरोपों की जांच की जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।