फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: विदेश भेजने के नाम पर 70 लाख की ठगी का आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। थाना नग्गल पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर 70 लाख रुपये की ठगी के आरोपी जालंधर के राजेवाल गांव निवासी जगीर सिंह उर्फ जोधा काबू किया है। जांच अधिकारी सहायक उप निरीक्षक जनकराज ने बताया कि गत 28 अगस्त को थाना नग्गल क्षेत्र के बकनौर गांव की एक महिला ने पुलिस को शिकायत दी थी।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया था कि 1 जून 2024 से 3 मार्च 2025 के बीच आरोपी जगीर सिंह और उसके साथियों ने उसके भतीजे को विदेश भेजने का झांसा दिया था। आरोपियों ने वीजा और अन्य कागजी कार्रवाई के नाम पर 70 लाख रुपये ऐंठ लिए। इसके बाद न तो युवक को विदेश भेजा गया और न ही उसके पैसे वापस किए गए।
पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस और खुफिया तंत्र की मदद से जाल बिछाया और मुख्य आरोपी जगीर सिंह उर्फ जोधा को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे दो दिन के रिमांड पर भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें