एसडी कॉलेज के छात्र पर चाकू से हमला करने और हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से पुलिस ने उसे तीन दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपी की पहचान लक्की पंडित उर्फ लखन निवासी गांव समलेहड़ी साहा अंबाला के रूप में हुई।
थाना कैंट पुलिस को चरणप्रीत सिंह निवासी गांव कलाल माजरा ने शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि वह एसडी कॉलेज का छात्र है। 17 दिसंबर को एसडी कॉलेज के बाहर आरोपी अजय उर्फ अज्जू, अक्षय, मोहित, लक्की, सागर, विकास व अन्य ने उससे मारपीट करके पेट में चाकू मार कर हत्या की कोशिश की। इस शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। संवाद