फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला में हादसा: एक्टिवा को बचाने के चक्कर में पलटा स्कूली बच्चों का ऑटो, छह छात्र घायल

Sat, 02 May 2026 08:39 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)

सार

हादसे में घायल हुए सभी बच्चे अंबाला कैंट के मिक्की मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र हैं। घायलों की पहचान चौथी से आठवीं कक्षा के छात्रों के रूप में हुई है, जिनमें विहान, सुरभि, आकाश, चाहत, साहिल और पायल शामिल है।
विज्ञापन
हादसे में घायल बच्चे - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंबाला सैन्य क्षेत्र स्थित सर्किट हाउस के पास शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया।
विज्ञापन


बच्चों को स्कूल लेकर जा रहा एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में ऑटो सवार 6 स्कूली बच्चे चोटिल हुए हैं, जिन्हें तुरंत कैंट के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


हादसा सुबह करीब 7:30 बजे उस समय हुआ जब ऑटो चालक अनिल डिफेंस कॉलोनी से बच्चों को बिठाकर स्कूल जा रहा था। जैसे ही ऑटो सैन्य क्षेत्र के सर्किट हाउस के पास पहुंचा तो अचानक सामने से एक महिला एक्टिवा लेकर आ गई। चालक ने बताया कि महिला को बचाने के प्रयास में उसने ऑटो को अचानक मोड़ा, जिससे संतुलन बिगड़ गया और ऑटो सड़क पर पलट गया।

मिक्की मॉडल स्कूल के छात्र हैं घायल

हादसे में घायल हुए सभी बच्चे अंबाला कैंट के मिक्की मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र हैं। घायलों की पहचान चौथी से आठवीं कक्षा के छात्रों के रूप में हुई है, जिनमें विहान, सुरभि, आकाश, चाहत, साहिल और पायल शामिल है। राहगीरों की मदद से बच्चों को तुरंत अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों के अनुसार सभी बच्चों का उपचार चल रहा है और उनकी स्थिति सामान्य है। घटना की सूचना मिलते ही बच्चों के परिजन व स्कूल ले शिक्षक भी अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें