फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: तंदवाल में श्रद्धा से मनाया गया गुरु गोरखनाथ का प्रकट दिवस

विज्ञापन
बराड़ा के तंदवाल गांव में कार्यक्रम के दौरान मौजूद पदा​धिकारी व गणमान्य। प्रवक्ता
विज्ञापन
बराड़ा। खंड के तंदवाल गांव में जोगी समाज की ओर से महायोगी गुरु गोरखनाथ का प्रकट दिवस श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में जोगी समाज सहित सर्व समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातर: हवन-यज्ञ से हुई। इसमें विद्वान पंडितों के सानिध्य में विधि-विधानपूर्वक आहुतियां डालीं। श्रद्धालुओं ने विश्व शांति, सुख-समृद्धि व जनकल्याण की कामना की। हवन के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें गांव व आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। युवाओं ने सेवा कार्य में सक्रिय भागीदारी निभाई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद सदस्य सुखविंद्र सिंह मौजूद रहे। वहीं, अखिल भारतीय योगी महासभा के राष्ट्रीय सचिव विद्या सागर और अंबाला लोकसभा अध्यक्ष (योगी समाज) संतोष कुमार ठेकेदार भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। वक्ताओं ने गुरु गोरखनाथ के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए उनके दिखाए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम की सफलता में रणधीर सिंह, चंदा राम, भूषण कुमार, अनिल कुमार, जसपाल सिंह, सतपाल, मनीष कुमार और बाल योगी सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें