अंबाला। अवैध रूप से गर्भपात का किट बेचने कुरुक्षेत्र के लाडवा से अंबाला आए व्यक्ति को स्वास्थ्य विभाग व पुलिस की टीम ने काबू कर लिया। पकड़े गए युवक की पहचान लाडवा निवासी इस्माइल खान के रूप में हुई है। स्वास्थ्य विभाग लंबे समय से डिकोय तैयार कर उससे संपर्क करने का प्रयास कर रहा था। 12 जनवरी को संपर्क होने के बाद आरोपी ने महिला डिकोय को मंगलवार दोपहर अग्रसेन चौक पर मिलने का समय दिया था।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पुलिस के साथ मिलकर जाल बिछाया था। जैसे ही आरोपी ने दो किट महिला को थमाई तो टीम ने व्यक्ति को काबू कर लिया। अंबाला सिटी सेक्टर-9 थाना पुलिस ने पीएनडीटी व एनटीपी के नोडल अधिकारी डॉ. ऋषिपाल की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। की टीम ने महिला डिकोय को अग्रसेन चौक पर खड़ा कर दिया था। आरोपी लगातार महिला के संपर्क में था कि वह कहां पहुंच गया है। दोपहर एक बजे के करीब अग्रसेन चौक पर आरोपी हरियाणा रोडवेज बस से उतरा। साइड में ले जाकर महिला के हाथ में दो किट थमाई। डिकोय महिला को इस्तेमाल का तरीका बताते हुए बोला कि एक गोली आज, 2 कल व 2 गोली अगले दिन खानी है। तभी टीम ने पकड़ लिया। संवाद