संवाद न्यूज एजेंसी
मुलाना। अंबाला-जगाधरी हाईवे स्थित धीन बस स्टैंड के पास शनिवार की रात कार की चपेट में आकर हाईवे पार कर रहे धीन गांव निवासी सचिन कुमार (32) की मौत हो गई। हादसे में कार चालक युवक को काफी दूर तक सड़क पर घसीटता ले गया था व मौके से भाग गया। मुलाना थाना पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई रिंकू की तहरीर पर अज्ञात कार चालक पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
धीन निवासी रिंकू ने बताया कि शनिवार की रात करीब 9 बजे वह अपने चचेरे भाई सचिन कुमार के साथ बस स्टैंड स्थित एक हेयर ड्रेसर की दुकान पर बैठा था। वहां से दोनों भाई हाईवे पार कर सामने स्थित हलवाई की दुकान पर समोसे व बर्गर लेने जा रहे थे। रिंकू अपने भाई सचिन से करीब 10-20 कदम पीछे चल रहा था। तभी मनका-मनकी की तरफ से आई एक तेज रफ्तार सफेद रंग की कार ने टक्कर मार दी थी। अस्पताल ले गए तो भाई ने दम तोड़ दिया था।