फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: मंत्री विज से बोलीं महिला- साहब, बेटी का धर्मांतरण कराना चाहता है युवक

Sat, 18 Nov 2023 11:21 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)

सार

यमुनानगर से आई महिला ने शिकायत दी तो गृह मंत्री से एसपी को फोन कर कार्रवाई के निर्देश दिए। जनता दरबार का आयोजन नहीं होने के बाद भी गृहमंत्री के आवास पर फरियादियों का तांता लग रहा है।
विज्ञापन
हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज का जनता दरबार का आयोजन नहीं होने पर भी उनके आवास पर रोजाना प्रदेश से सैकड़ों फरियादी पहुंच रहे हैं। गृहमंत्री ने शनिवार को सैकड़ों लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को सख्ती से कार्रवाई करने के दिशा-निर्देश दिए। यमुनानगर से आई महिला ने आरोप लगाया कि कोई युवक उनकी 20 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर घर से ले गया।

विज्ञापन


आरोपी ने उनकी बेटी से संबंध बनाए और अब वह बेटी का धर्मांतरण भी कराना चाहता है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए गृह मंत्री अनिल विज ने तुरंत यमुनानगर एसपी को फोन कर मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने एसपी से कहा कि महिला अपनी बेटी के लिए भटक रही है।

इस मामले में फौरन कार्रवाई अमल में लाई जाए। इसी तरह एक अन्य परिवार ने गृह मंत्री से अपनी हिफाजत के लिए पुलिस सुरक्षा की मांग की। गृह मंत्री ने परिवार को बताया कि पुलिस सुरक्षा व गनमैन देना सीआईडी विभाग का काम है। यह विभाग सीएम साहब के पास है।
विज्ञापन


28 लाख की ठगी के मामले में एसआई को जांच के निर्देश
करनाल से आए व्यक्ति ने गृहमंत्री को बताया कि उसने अपनी बेटी को अमेरिका भेजने के लिए एजेंट से बातचीत की थी और करनाल के कुछ लोगों से संपर्क किया था। आरोपियों ने उन्हें झांसा दिया कि उनकी बेटी को स्टडी वीजा पर अमेरिका भेजने के लिए 32 लाख रुपए लगेंगे, मगर बात 28 लाख रुपए में तय हुई। फरियादी ने बताया कि उसने 28 लाख रुपये एजेंट को दिए।

इसके बाद उनकी बेटी का वीजा व पासपोर्ट आ गया और वह अमेरिका चली गई। मगर जब वह कालेज पहुंची तो पता चला कि एजेंट ने उसका दाखिला कालेज में कराया ही नहीं है। गृह मंत्री ने कबूतरबाजी मामलों के लिए गठित एसआईटी को मामले की जांच के निर्देश दिए। इसी तरह गृह मंत्री द्वारा कबूतरबाजी के एक अन्य मामले को भी एसआईटी को दिया।

मारपीट समेत कई अन्य मामलों में कार्रवाई के दिए निर्देश
गृहमंत्री को बहादुरगढ़ से आए वकीलों ने शिकायत देते हुए बताया कि कुछ लोगों द्वारा उनके साथ मारपीट की गई थी, लेकिन पुलिस ने उनकी शिकायत पर कार्रवाई करने की बजाय उल्टा वकीलों पर केस दर्ज कर लिया। गृह मंत्री ने मामले में एसपी को एसआईटी गठित कर जांच के निर्देश दिए।

इसी तरह कुरुक्षेत्र से आए महंत व मंदिर पुजारी ने मंदिर जमीन पर जबरन कुछ लोगों द्वारा कब्जा करने, सैनिक द्वारा पेहवा में उसके खेतों में पानी देने से उसे रोकने, फरीदाबाद से आई महिला द्वारा पति के आत्महत्या मामले में कार्रवाई नहीं होने, जींद निवासी व्यक्ति द्वारा शादी के नाम पर डेढ़ लाख रुपये की ठगी करने, शाहबाद निवासी महिला द्वारा उसकी नाबालिग लड़की को तलाश करने एवं अन्य कई शिकायतें गृह मंत्री अनिल विज के समक्ष आई, जिस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के दिशा-निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें