अंबाला। बाइक की टक्कर से एक्टिवा सवार दो दोस्त घायल हो गए। घायलों को शहर नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने एक घायल की शिकायत पर बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर किया है।
पुलिस को दी गई शिकायत में अंबाला सिटी के कैथ माजरी निवासी पारस ने बताया कि वह पालीटेक्निक का छात्र है। अंबाला कैंट निवासी दोस्त प्रिंस के घर पर जन्मदिन मनाने आया था। कार्यक्रम खत्म होने पर वह अपने पड़ोसी कर्ण को साथ लेकर घर जा रहा था। वह एक्टिवा चला रहा था और पीछे कर्ण बैठा था। जब जंडली पुल से पहले सामने से आ रहे बाइक सवार युवक ने एक्टिवा में टक्कर मार दी। नागरिक अस्पताल से कर्ण को चंडीगढ़ के 32 सेक्टर स्थित जीएमसीएच अस्पताल रेफर कर दिया गया। संवाद