फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अमृतसर से अयोध्या धाम के बीच चलाई जाएगी विशेष ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। होली के त्योहार पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने अमृतसर और अयोध्या धाम के बीच विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन पंजाब के प्रमुख शहरों जैसे जालंधर, लुधियाना और पटियाला को सीधे राम नगरी अयोध्या से जोड़ेगी।
विज्ञापन

अंबाला मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक नवीन कुमार झा ने बताया कि ट्रेन नंबर 04684 अमृतसर से पांच मार्च को दोपहर 2:30 बजे रवाना होकर रात 8:18 बजे अंबाला कैंट और अगले दिन सुबह 10:35 बजे अयोध्या धाम पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04683 अयोध्या धाम से सात मार्च को शाम 5:30 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 9:40 बजे अंबाला कैंट और शाम 4:30 बजे अमृतसर पहुंचेगी।
इन स्टेशनों पर होगा ठहराव : अमृतसर-अयोध्या धाम के बीच चलने वाली यह विशेष ट्रेन यात्रा के दौरान जालंधर सिटी, लुधियाना, धुरी, पटियाला, अंबाला कैंट, सहारनपुर, मुरादाबाद और लखनऊ स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें