फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: छावनी रेलवे स्टेशन के पार्सल कार्यालय में लगेगा स्कैनर

Mon, 31 Aug 2026 03:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। उत्तर रेलवे के अंबाला मंडल की ओर से रेलवे पार्सल कार्यालय के आधुनिकीकरण और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। रेलवे प्रशासन ने पार्सल ऑफिस के लिए आधुनिक पार्सल स्कैनर मशीनों की सप्लाई, इंस्टॉलेशन और कमिशनिंग हेतु ई-टेंडर आमंत्रित किया है। वरिष्ठ मंडल सामग्री प्रबंधक, उत्तर रेलवे की ओर से भारत के राष्ट्रपति की ओर से जारी इस टेंडर के तहत कुल 5 पार्सल स्कैनर मशीनें खरीदी जानी हैं।
विज्ञापन

बिना स्कैन के नहीं निकलेगी कोई भी वस्तु
रेलवे ने सुरक्षा को लेकर यह फैसला किया है ताकि पार्सल कार्टून में शराब की तस्करी सहित अन्य नशीले पदार्थ भेजने वालों पर शिकंजा कसा जा सके। पूर्व में भी ऐसे कुछ मामले कैंट रेलवे पार्सल से सामने आए थे। यहां कार्टून में शराब भेजने का कार्य किया जाता था। इस संबंध में गुजरात की पुलिस ने भी कुछ दिन तक कैंट स्टेशन पर डेरा डाले रखा। मौजूदा समय में भी बिहार की तरफ शराब तस्करी करने वाले तस्करी इसी रास्ते से स्टेशन पर आवागमन करते हैं ताकि पुलिस की नजर में न आ सकें।
प्रमुख स्टेशनों पर लगेंगे
विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार अंबाला मंडल के पांच प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर इन पार्सल स्कैनर को लगाया जाएगा। इसमें अंबाला कैंट के अलावा चंडीगढ़ स्टेशन शामिल है। इसके अलावा कुछ अन्य स्टेशनों पर भी पार्सल स्कैनर लगाने की योजना तैयार की जा रही है। पार्सल स्कैनर की निविदा के तहत आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 सितंबर निर्धारित की गई है। रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस प्रक्रिया के लिए किसी भी प्रकार के मैनुअल यानी ऑफलाइन निविदा को स्वीकार नहीं किया जाएगा। इच्छुक वेंडर और निर्माता निविदा से जुड़ी विस्तृत नियम व शर्तों और तकनीकी विशिष्टियों की जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.ireps.gov.in पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

पार्सल कार्यालय में स्कैनर की बेहद आवश्यकता है जोकि स्टेशन की सुरक्षा दृष्टि से भी काफी महत्वपूर्ण है। इसलिए निविदा जारी करके आवेदन मांगे गए हैं। यह कार्य प्राइवेट एजेंसी के माध्यम से किया जाएगा ताकि स्कैनर का सही ढंग से इस्तेमाल व रख-रखाव हो सके।
विज्ञापन

यशनजीत सिंह, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक,अंबाला मंडल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें