छावनी के एकता विहार से गोबिंद नगर गुरुद्वारा साहिब की तरफ जाने वाली सड़क पर बनी गंजी पुलिया कई वर्षों से जर्जर हालत में है। इसके नीचे पुराने पाइप के कारण पीछे से आने वाला कूड़ा फंस जाता है। यहां कई बार विभागीय अधिकारी हालात को देखने के लिए आते हैं और आश्वासन दे कर चले जाते हैं, न तो यहां साफ-सफाई होती है और न ही मुख्य समस्या को दूर करने के लिए कोई प्रयास किया जा रहा है, वहीं पुलिया कभी भी किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। बावजूद इसके न तो नगर परिषद इस पुलिया को दुरुस्त करवाने में कोई रुचि दिखा रहा है और न ही स्थानीय पार्षद व अंबाला प्रशासन।