फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कोहरे का कहर, 27 मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों सहित दैनिक का संचालन रहा प्रभावित

Fri, 26 Dec 2025 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन परिसर में ट्रेन की इंतजार करते यात्री। संवाद
विज्ञापन
अंबाला। कोहरे के कारण वीरवार को एक बार फिर जनजीवन प्रभावित हो गया। इसका असर आमजन की जीवनदायिनी कही जाने वाली ट्रेनों पर भी देखने को मिला। मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों के अलावा वंदे भारत व शताब्दी ट्रेन भी कोहरे के कारण प्रभावित रहीं। इस दौरान अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर आने वाली 27 ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा और ये ट्रेनें घंटों की देरी से गंतव्य स्टेशन पर पहुंची। ट्रेनों के लेट होने से भीषण ठंड में यात्रियों को स्टेशन पर घंटों इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन


यह ट्रेनें रहीं लेट
ट्रेन नंबर 04693 मडगांव-अमृतसर 7.30 घंटे की देरी से तो 14673 जयनगर-अमृतसर 5.30 घंटे की देरी से गंतव्य स्टेशन पर पहुंची। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 12311 हावड़ा-कालका नेताजी एक्सप्रेस 5.40 घंटे, 12498 अमृतसर-नई दिल्ली शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस 4.30 घंटे, 22477 नई दिल्ल-कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस 1.20 घंटे, 22355 पाटलीपुत्र-चंडीगढ़ एक्सप्रेस 3.30 घंटे, 13151 कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस 30 मिनट, 04695 बांद्रा-अमृतसर 1.40 घंटे, 12715 नांदेड़-अमृतसर सचखंड एक्सप्रेस 1.30 घंटे, 15933 न्यू तिनसुखिया-अमृतसर 1.40 घंटे, 14679 दिल्ली-अमृतसर एक्सप्रेस 1.20 घंटे, 12903 बांद्रा-अमृतसर गोल्डन टेंपल मेल 20 मिनट, 15211 दरभंगा-अमृतसर जननायक एक्सप्रेस एक घंटा, दिल्ली-फाजिल्का एक्सप्रेस 30 मिनट, 22487 दिल्ली-अमृतसर 20 मिनट, 14507 दिल्ली-फाजिल्का एक्सप्रेस 20 मिनट, 14816 ऋषिकेश-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस 20 मिनट, 64512 अंब अंदौरा-हरिद्वार एक घंटा, 12238 जम्मूतवी-वाराणसी बेगमपुरा एक्सप्रेस 30 मिनट, 12920 कटरा-डॉ.आंबेडकर नगर मालवा एक्सप्रेस 30 मिनट, 14521 दिल्ली-अंबाला कैंट एक्सप्रेस एक घंटा, 14681 दिल्ली-जालंधर सिटी एक्सप्रेस 50 मिनट, 14661 बाड़मेर-जम्मूतवी शालीमार एक्सप्रेस 20 मिनट, 18101 टाटानगर-जम्मूतवी 50 मिनट, 12413 अजमेर-जम्मूतवी पूजा एक्सप्रेस 20 मिनट, 12005 कालका-नई दिल्ली शताब्दी 15 मिनट, 14674 शहीद एक्सप्रेस 20 मिनट, 04502 नंगलडैम-अंबाला 20 मिनट की देरी से गंतव्य स्टेशन पर पहुंची।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें