फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओपीडी में बुखार व जुकाम के मरीजों की 10 दिनों में 30 से 50 तक पहुंची संख्या

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। शहर व कैंट नागरिक अस्पताल में इन दिनों ओपीडी में बुखार व जुकाम के मरीजों की संख्या बढ़ी गई है। अगर शहर नागरिक अस्पताल की बात की जाए तो अस्पताल में जहां 10 दिन पूर्व बुखार, खांसी व जुखाम के मरीजों की संख्या 30 से 35 होती थी, वह अब बढ़कर 50 से 55 हो गई है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग बुखार खांसी व जुकाम के मरीजों को गंभीरता से लेते हुए उनके टेस्ट भी कर रहा है, ताकि अगर ऐसे में कोई स्वाइन फ्लू का मरीज पाया जाए तो उसको उसी अनुसार उपचार दिया जा सके।
विज्ञापन

लिया जा रहा गले का सैंपल
शहर नागरिक अस्पताल में सिलिव सर्जन डॉक्टर अंकुश ने बताया कि अस्पताल में आने वाले बुखार खांसी जुकाम वाले मरीजों को पहले पांच दिन की दवाई दी जाती है और अगर उन्हें इसके बाद भी आराम नहीं आता तो स्वाइन फ्लू की पुष्टी करने के लिए उनके गले का सैंपल लिया जाता है। उन्होंने बताया कि फिलहाल अस्पताल में स्वाइन फ्लू का कोई मरीज नहीं आया है।
कल से होगी ट्रेनिंग
अधिकारियों ने बताया कि स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग काफी सतर्क है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से जहां लोगों को घरों में जा-जाकर जागरूक किया जा रहा है, वहीं सोमवार को भी अन्य स्वास्थ्य कर्मियों व डॉक्टरों को इस संबंधि ट्रेनिंग दी जाएगी।
विज्ञापन


सीमएओ ने की बैठक
स्वाइन फ्लू बचाव की सावधानियों को लेकर सिविल सर्जन डॉ. संत लाल वर्मा ने मीटिंग का आयोजन किया। इसमें इंडियन मेडिकल एसोसिएशन सिटी व कैंट के अध्यक्षों एवं जिला अंबाला के सरकारी व निजी अस्पतालों के चिकित्सा अधिकारियों ने हिस्सा लिया। इस मीटिंग में उपसिविल सर्जन डॉ. संजीव कुमार सिंगला द्वारा सभी चिकित्सा अधिकारियों को इंनफ्लुएंजा से बचाव के लिए विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान सीएमओ संतलाल वर्मा ने सभी चिकित्सा अधिकारियों से अनुरोध किया कि वह दिनचर्या में आने वाले रोगियों को स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए अपनाए जाने वाले नियमों की विस्तृत जानकारी दें। उन्होंने बताया कि स्वाइन फ्लू की दवा सभी सरकारी अस्पतालों में मुफ्त में दी जाती है। बैठक में उन्होंने बताया कि स्वाइन फ्लू का मरीज अगर तीसरी स्टेज पर होता है तो उसका सैंपल लेकर एनसीडीसी दिल्ली, पीजीआई चंडीगढ़ व रोहतक भेजा जा रहा है। सीएमओ संत लाल वर्मा ने बताया कि स्वाइन फ्लू के मरीजों के उपचार के लिए जिले में 10 सदस्यीय रैप्यूड रिस्पोंस टीम बनाई है, जिसमें डॉक्टर व स्टाफ सदस्य होंगे।
स्वाइन फ्लू के लिए शिविर लगा किया जागरूक
चौड़मस्तपुर सीएचसी में शुक्रवार को डॉक्टर नफीसा की अध्यक्षता में स्वाइन फ्लू के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए एक शिविर लगाया गया, जिसमें आशा वर्करों ने भी लोगों को स्वाइन फ्लू के बारे में जागरूक किया। इस दौरान डॉक्टर नफीसा व अन्य स्टाफ ने लोगों को स्वाइन फ्लू के लक्ष्ण, बचाव व बीमारी के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें