नारायणगढ़। बेटे को जर्मन भेजने के नाम पर नारायणगढ़ के बड़ा गांव निवासी परमाल सिंह से आठ लाख 50 हजार हड़पने का मामला सामने आया है।
आरोप लगाया है कि एजेंट ने पैसे लेने के बाद जर्मन तो भेज दिया लेकिन चार माह से बेटे से बात तक नहीं कराई। यहां तक कि बेटे का कोई पता भी नहीं है। नारायणगढ़ थाना पुलिस ने पिता की शिकायत कुरुक्षेत्र के एजेंट रिंकू और प्रदीप पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
15 दिन में भेजने की हुई थी बात
शिकायतकर्ता परमाल सिंह ने बताया कि छोटे बेटे को गांव के एक व्यक्ति के जरिए आरोपियों से मिला था। विदेश भेजने का झांसा देते हुए कहा था कि बेटे को 15 दिन के भीतर जर्मन भेज देगा। इसके लिए 13 लाख 50 हजार रुपये मांगे थे। सात मई को आरोपियों का फोन आया कि बेटे की फ्लाइट है और कार्यालय पहुंच जाओ। वह और बेटा व चार रिश्तेदार कुरुक्षेत्र में रिंकू के कार्यालय पहुंच गए। आरोपी पैसों की डिमांड करते रहे। पैसे लेने के बाद बोले के बस बेटा 2-4 दिन में जर्मन चला जाएगा। इस तरह से आरोपी ने बेटे को जर्मन भेजने की बात कहकर कुल 8 लाख 50 हजार ले लिए। साथ ही बेटे को जर्मन भेजने की बात बोली। कहा कि वह रास्ते में है। पहले तो बात करवाते रहे लेकिन पिछले चार माह से बेटे से बात नहीं करवाई। हर बार बोलते हैं तो वो पहुंच गया है लेकिन कोई पता या बात नहीं करवाते।