शहर में फेडरेशन ऑफ सीनियर सिटी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन की बैठक संपन्न हुई। एसोसिएशन
अंबाला सिटी। फेडरेशन ऑफ सीनियर सिटी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन की बैठक संपन्न हुई। बैठक में एसोसिएशन ने सरकार से मांग को विस्तार से सुनने के लिए समय दिए जाने की मांग की।
एसोसिएशन प्रधान बलदेव राज आनंद ने बताया कि सरकार की ओर से हरियाणा पेंशनरों को कैशलेस मेडिकल सुविधा प्रदान की है, लेकिन यह पूर्णतया लागू नहीं हो रही है, क्योंकि सीएससी सेंटर वाले सभी के 5 लाख रुपये के कार्ड बना रहे हैं, जोकि गलत हैं। उन्होंने कहा कि आयु वर्ग क्रमशः 65, 70 और 75 वर्ष होने पर मूल वेतन में अन्य राज्यों की भांति क्रमशः 5, 10 और 15 प्रतिशत की वृद्धि की जाए।
पेंशनरों को सेवानिवृत्त होने के समय उनके मूल वेतन का 50 प्रतिशत पेंशन दी जाए। एलटीसी व मेडिकल की सुविधा फैमिली पेंशनर्स को भी दी जाए। कम्युटेशन पर हरियाणा सरकार की ओर से ब्याज घटाया जाए। इसके साथ यह भी मांग की गई की 15 वर्ष के स्थान पर 12 वर्ष में कटौती की जाए। कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल की जाए। बैठक में साधु सिंह, सुदर्शन शर्मा, गुलशन कुमार, सुरेन्द्र शर्मा, गुरमेल सिंह, एससी कुमार, शीशपाल, दिलेर सिंह, एस गुलाटी, वीना रानी, उषा दूबे, जगजीत कौर व अन्य मौजूद रहे।