फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: राजकीय महाविद्यालय में चार जिलों की मंडल स्तरीय एनईपी कार्यशाला आज

Tue, 16 Sep 2025 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) पर मंगलवार को मंडल स्तरीय कार्यशाला करवाई जाएगी। जिसमें एनईपी की समीक्षा व सुझाव को लेकर चर्चा की जाएगी। इस कार्यशाला में अंबाला मंडल के सभी राजकीय, एडिड व निजी महाविद्यालयों से प्राचार्य, एनईपी नोडल अधिकारी व विभागाध्यक्ष भाग लेंगे।
कार्यशाला में उच्चतर शिक्षा विभाग के महानिदेशक व हरियाणा स्टेट हॉयर एजुकेशन काउंसिल के चेयरमैन संबोधित करेंगे। कॉलेज प्राचार्य डॉ. देसराज बाजवा ने बताया कि कार्यशाला को लेकर कॉलेज में सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। कार्यशाला में राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू करने के बाद मिले फीडबैक के आधार पर आगे की रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कार्यशाला में सुबह 9 से शाम 4.30 बजे तक अंबाला, पंचकूला, कुरुक्षेत्र और यमुनानगर से प्राचार्य, एनईपी नोडल अधिकारी और विभागाध्यक्ष पहुंचेंगे। इसके उपरांत 19 सितंबर को राजकीय महाविद्यालय करनाल में यह कार्यशाला होगी। जिसमें करनाल, कैथल व पानीपत के कॉलेज से प्राचार्य व नोडल अधिकारी पहुंचेंगे। वहीं, 20 सितंबर को राजकीय महाविद्यालय जींद में यह कार्यशाला करवाई जाएगी। महाविद्यालय के शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के मूल सिद्धांतों से परिचित कराना, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में परिकल्पित समग्र और बहु-विषयक शिक्षा की अवधारणा पर अभिमुखीकरण प्रदान करना, शिक्षकों को पाठ्यक्रम पुनर्रचना जैसे राष्ट्रीय क्रेडिट ढांचा (एनसीआरएफ), राष्ट्रीय उच्च शिक्षा योग्यता ढांचा (एनएचईक्यूएफ), पूर्व शिक्षा की मान्यता (आरपीएल), स्नातक कार्यक्रमों के लिए पाठ्यक्रम और क्रेडिट ढांचा (सीसीएफयूपी) और स्नातकोत्तर कार्यक्रमों के लिए पाठ्यक्रम और क्रेडिट ढांचा (सीसीएफपीपी) के बारे में जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें