विधायक ने किया विकास कार्यों का उद्घाटन
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। विधायक असीम गोयल ने कहा कि अंबाला शहर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य जोरों पर है। वह वीरवार को करोड़ों रुपये की लागत से बनाए गए विकास कार्यों का उद्घाटन एवं शिलान्यास करने के उपरांत उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे।
विधायक ने शिवपुरी कालोनी में 5 लाख रुपये की लागत से शिव मंदिर में धर्मशाला के निर्माण कार्य का उद्घाटन, वार्ड नंबर 4 के तहत तंबाकू फैक्टरी के नजदीक 11.16 लाख की लागत से बनाई गई गलियों का, सरकुलर रोड पर जैन स्कूल की तरफ 66.75 लाख की लागत से बरसाती पानी की निकासी के लिए बनाए गए नाले का उद्घाटन, वार्ड नंबर 4 के तहत वल्लभ कॉलोनी में 7.32 लाख की लागत से गली का, वार्ड नंबर 4 में ही 9.71 लाख की लागत से गलियों के निर्माण कार्य का व इसी वार्ड के तहत 7.87 लाख की लागत से बनाई गई गलियों के निर्माण कार्य का उद्घाटन किया जबकि वार्ड नंबर 4 में शिवालिक कालोनी के नजदीक 4.50 लाख की लागत से गलियों के निर्माण कार्य का, तंबाकू फैक्टरी व फायर ब्रिगेड ऑफिस चौक के नजदीक 119.70 लाख की लागत से बनाये जाने वाले नाले के निर्माण कार्य का, सरकुलर रोड के नजदीक 20.54 लाख की लागत से व ओल्ड पोस्ट ऑफिस के नजदीक 20.82 लाख की लागत से गलियों के निर्माण कार्य का, एमडीएसडी कालेज मेन रोड के नजदीक 32.89 लाख की लागत से गलियों का व 7.4 लाख की लागत से शिवालिक कालोनी के नजदीक बनाए जाने वाले निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस अवसर पर वेयर हाउसिंग के निदेशक अनुभव अग्रवाल, मंडल प्रधान मनदीप राणा, हितेष जैन, राजेश गोयल, हुसन चंद, चेयरमैन नरेंद्र अग्रवाल, कुलदीप सैनी आदि मौजूद रहे।