फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विरोध के बाद टूटे मीट के खोखे

विज्ञापन
विज्ञापन
विरोध के बाद निगम ने तोड़े मीट के खोखे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। शहर नगर निगम की टीम वीरवार दोपहर को दोबारा नाहन हाउस के पास बने मीट के खोखे हटाने पहुंची। इस दौरान टीम को दोबारा से लोगों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। मामला पुलिस तक पहुंचा। चौकी में भी दोनों पक्षों के बीच बहस हुई। कुछ लोगों का कहना था कि निगम मनमानी कर रहा है। वाल्मीकि समाज के कुछ लोग कह रहे थे कि इस स्थान पर वाल्मीकि चौक अवश्य बनेगा और कुछ लोग इन खोखों के टूटने की कार्रवाई का विरोध करते दिखे। उनका कहना था कि करीब 40 वर्षों से यह खोखा संचालक इस जगह मीट के खोखे लगाकर अपना रोजगार चला रहे हैं और नगर निगम इनका रोजगार खत्म कर रहा है। इस दौरान लोगों ने निगम के खिलाफ नारेबाजी भी की। लेकिन, ड्यूटी मजिस्ट्रेट व भारी पुलिस बल के बीच लोगों की एक न चली और इस जगह बने 12 खोखों को जेसीबी की मदद से धराशायी कर दिया गया। नगर निगम में कार्यरत सेनेटरी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि वीरवार को इस कार्रवाई का ऑर्डर एसडीएम सतेंद्र सिवाच से लाए थे।
बॉक्स
नाहन हाउस में बनेगा वाल्मीकि चौक
नगर निगम की टीम गत शुक्रवार को नाहन हाउस में बने मीट के खोखे हटाने गई थी, लेकिन इस दौरान टीम को लोगों के विरोध के बाद बैरंग लौटना पड़ा था। नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि नाहन हाउस में सीएम की घोषणा के अनुसार वाल्मीकि चौक का निर्माण किया जाना है। वीरवार को दोबारा ड्यूटी मजिस्ट्रेट कनब लाकड़ा के साथ कार्रवाई को अंजाम देने पहुंची। नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि यह खोखे जिस जमीन पर बने हैं वह जमीन नगर निगम की है और वहां पर यह खोखे अवैध रूप से बनाए गए हैं।
विज्ञापन

बॉक्स
मंत्री कृष्ण बेदी को सौंपा था ज्ञापन
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी को बीते शनिवार को पंचायत भवन अंबाला शहर में भाजपा अनुसूचित जाति प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में इन खोखा संचालकों ने भाजपा एससी मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दीपक बिडलान के नेतृत्व में मंत्री कृष्ण बेदी को सौंपा था, जिसमें लिखा था कि सरकार की तरफ से उन्हें मीट मार्केट उपलब्ध नहीं करवाई गई, जिस वजह से वह सड़क किनारे अपनी दुकानें लगाकर अपने-अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं, लेकिन नगर निगम द्वारा उनके इन खोखों को तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
बॉक्स
सिटी थाना एसएचओ, ड्यूटी मजिस्ट्रेट व अन्य अधिकारी पहुंचे मौके पर
वीरवार को मौके पर सिटी थाना एसएचओ व भारी पुलिस दल मौजूद रहा। इस दौरान भाजपा एससी मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दीपक बिडलान ने मौके पर मौजूद अधिकारियों से इस कार्रवाई को रोकने की गुहार लगाई और कहा कि अगर इन खोखा संचालकों को कहीं और जगह मुहैया करवाई जाए तो उन्हें इन खोखों के टूटने से एतराज नहीं, लेकिन कार्रवाई में पुलिस के सामने बाधा बन रहे दीपक को पुलिस ने चौकी में पकड़कर अपने पास बिठा लिया और बाहर नगर निगम के कर्मचारी खोखों को धराशायी करने की कार्रवाई पर लग गए।
विज्ञापन

बॉक्स
जगह दिखाई, मना कर दिया : फूल कुमार
नगर निगम में कार्यरत सेनेटरी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि कुछ दिन पूर्व विधायक के पास जब खोखा संचालक गुहार लगाने पहुंचे थे तो उनकी ड्यूटी लगाई गई थी कि इन खोखा संचालकों को कोई जगह मुहैया करवाई जाए, ताकि उनके रोजगार पर असर न पड़े। इसी के तहत मैंने इन खोखा संचालकों को शहर घास मंडी में जगह दिखाई और कहा कि जब तक किसी अन्य जगह पर सैलेटर हाउस व उनके लिए खोखे नहीं बन जाते तब तक वह घास मंडी में खोखे लगाकर अपना रोजगार चला सकते हैं। फूल कुमार ने बताया कि वह इस संदर्भ में रोजाना खोखा संचालकों को कहते रहे, लेकिन वह अपने इन खोखों को किसी अन्य जगह पर स्थानांतरित करने को तैयार ही नहीं थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें