पशु क्रूरता में आरोपी गिरफ्तार, 26 पशु मुक्त करवाए
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला।
थाना सदर अंबाला के पुलिस दल ने पशु क्रूरता के आरोप में पांच लोगों पर मामला दर्ज कर के कार्रवाई शुरू की है। पुलिस ने इस संबंध में आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से तीन को जेल भेजा गया है, जबकि दो को जमानत पर रिहा किया गया है।
थाना सदर अंबाला पुलिस दल को गुप्त सूचना मिली थी कि एक कैंटर में पशुओं को ले जाया जा रहा है। नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध वाहनों की चेकिंग करते समय एक कैंटर को रोक कर उसकी तलाशी ली तो उसमें से 26 पशु बरामद हुए। कैंटर को पशुओं सहित पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर आरोपी गुरमीत सिंह, सुक्खा सिंह, अंग्रेज सिंह, अंग्रेज सिंह व बिट्टू वासीयान गांव सलेमपुर थाना शंभू जिला पटियाला पंजाब को गिरफ्तार कर थाना सदर अंबाला में मामला दर्ज किया। आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से आरोपी गुरमीत सिंह व अंग्रेज सिंह को जमानत पर रिहा किया व अन्य आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।