फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

- कहा, पंजाब सरकार पाकिस्तान जाने वाला पानी हरियाणा, राजस्थान को भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन
नमाज की आड़ में जमीन पर कब्जा स्वीकार नहीं : विज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
स्वास्थ्य एवं खेलमंत्री अनिल विज ने कहा कि नमाज की आड़ में यदि कहीं पर कब्जा होता है, तो यह गलत है। वे सीएम मनोहर लाल द्वारा नमाज पढ़ने को लेकर दिए बयान पर प्रतिक्रिया दे रहे थे। उन्होंने कहा कि देश का संविधान हर धर्म को यह आजादी देता है कि वह अपने धार्मिक पद्धति से पूजा अर्चना कर सकता है। इसके लिए कोई रोकटोक नहीं है। लेकिन यदि किसी की जमीन पर कोई व्यक्ति कब्जा करने के नीयत से नमाज पढ़ता है, तो यह गलत है। इसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने सीएम मनोहर लाल द्वारा पंजाब के सीएम कैप्टन अमरेंद्र सिंह को पत्र लिखकर पाकिस्तान जाने वाले पानी को रोकने के बयान पर भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह समझ तो पंजाब सरकार को होनी चाहिए कि जो पानी पाकिस्तान जाना चाहिए, वह हरियाणा और राजस्थान में आए। पाकिस्तान जाने वाला पानी इन दोनों राज्यों की जनता के काम आना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें