अंबाला। हरियाणा राज्य सब जूनियर वुशु चैंपियनशिप (बॉयज एंड गर्ल्स ) प्रतियोगिता में पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल अंबाला
शहर ने 7 मेडल हासिल किए हैं। इस प्रतियोगिता में स्कूल के 9 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। ये प्रतियोगिता 27 से 28 जून 2022 को सनशाइन सीनियर सेकेंडरी स्कूल ,कैथल में आयोजित की गई थी। इस प्रतियोगिता में हरियाणा के विभिन्न जिलों के लगभग 500 खिलाड़ियों ने भाग लिया था।
स्पर्धा में पवित ने 21 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक ,प्रतीक ने 33 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक, पायल ने 52 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक, रिया ने 39 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य ,नयन ने 39 केजी भार वर्ग में कांस्य, नैन्सी ने 39 केजी भार वर्ग में कांस्य, मुस्कान ने 42 केजी भार वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त किया और अपने स्कूल का नाम रोशन किया। स्नेहा जाना सिंह और नमन ने भी प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन किया। विद्यालय के प्राचार्य डॉ. विकास कोहली ने मेडल जीतने पर बच्चों को व उनके कोच रविंदर खत्री को बधाई दी।