फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

- तीन सिविल डायरेक्टर के चयन के लिए क्लब में हुआ चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
पटनी, गुप्ता और सिंह बने सरहिंद क्लब के सिविल डायरेक्टर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
अंबाला के सबसे पुराने सरहिंद क्लब में तीन सिविल डायरेक्टर के निर्वाचन के लिए शनिवार को चुनाव हुए। देर शाम छह बजे चुनाव संपन्न होने के बाद वोटों की गिनती हुई जिसमें ऋषि पटनी को सर्वाधिक मत मिले। इसके अलावा पंकज गुप्ता और रिटायर्ड कर्नल आरडी सिंह सिविल डायरेक्टर पद के लिए चुने गए। चुनाव में खड़े चौथे प्रत्याशी विजेंद्र दास को हार का सामना करना पड़ा।
करीब 975 सदस्यों वाले सरहिंद क्लब में लगभग 400 सिविलियन सदस्य है जिन्होंने मतदान में हिस्सा लेना था। क्लब प्रबंधन द्वारा सुबह दस बजे से शाम छह बजे तक मतदान की प्रक्रिया कराई गई। तीन सिविल डायरेक्टर के चयन के लिए चार प्रत्याशी मैदान में थे जिनमें ऋषि पटनी, पंकज गुप्ता, कर्नल आरडी सिंह एवं विजेंद्र दास के मध्य मुकाबला था। क्लब के 248 सदस्यों ने चुनाव में हिस्सा लिया। परिणाम घोषित होते ही विजेताओं को क्लब सदस्यों ने बधाई दी। बेहद सादगीपूर्ण माहौल में क्लब का चुनाव संपन्न हुआ। बता दें कि क्लब में सिविलियन के अलावा सैन्य अधिकारी भी सदस्य है। गत दिनों क्लब की एजीएम हुई थी जिसके बाद तीन सिविल डायरेक्टर पद के लिए चुनाव की तारीख घोषित की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच को बजेगा अग्रवाल सभा के चुनावों का बिगुल
उधर, अंबाला की अग्रवाल सभा के चुनाव भी पांच दिसंबर को घोषित होंगे। सभा की एजीएम (एनुअल जनरल मीटिंग) पांच दिसंबर को है और एजीएम के दौरान चुनावों की घोषणा होगी। द्विवार्षिक चुनावों में सभा अध्यक्ष के अलावा अन्य पदाधिकारियों का चयन होना है। सभा द्वारा पांच दिसंबर को शाम छह बजे अग्रवाल धर्मशाला में एजीएम बुलाई गई है। एजीएम में सभा का वित्तीय रिपोर्ट, चुनाव की तिथि निर्धारण, चुनाव अधिकारी की नियुक्ति होगी। इसके अलावा बीते दो साल के कार्यकाल का लेखाजोखा भी प्रस्तुत किया जाएगा। सभा के प्रधान अशोक गोयल ने बताया कि एजीएम में जो भी सदस्यों द्वारा तय किया जाएगा उसी के मुताबिक आगामी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें