फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

537 नए संक्रमित मिले, 439 मरीज हुए ठीक

विज्ञापन
अंबाला छावनी के संत निवास में वैक्सीन लगवाता बुजुर्ग - फोटो : Ambala
विज्ञापन
अंबाला सिटी। जिले में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। वीरवार को एक साथ 539 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसके बाद जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 36 हजार 773 हो गई है। नए मामले ज्यादातर शहर से समाने आ रहे हैं। इसी कारण प्रशासन की ओर से माइक्रो कंटेनमेंट जोन स्थापित किए गए थे, मगर वहां कोई असर दिखाई नहीं दे रहा है। यही कारण है कि नए मामलों की संख्या में कमी दिखाई नहीं दे रही है। राहत की बात यह है कि एक साथ 439 मरीज कोरोना से ठीक हुए हैं। इसके बाद ठीक होने वालों की संख्या 32 हजार 92 हो गई। इस समय 4 हजार 160 सक्रिय मामले हैं। इन सभी मरीजों पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से विशेष निगरानी रखी जा रही है। अभी तक कोरोना के कारण 521 लोगों की कोरोना के कारण मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

यहां मिले नए मामले
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार शहर से 191, छावनी से 93, चौड़मस्तपुर से 100, नारायणगढ़ से 46, शहजादपुर से 63, बराड़ा से 30 और मुलाना से 24 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इनमें 70 सरकारी कर्मचारी, 24 बच्चे 12 साल से कम उम्र के और 23 बच्चे 12 से 18 वर्ष के बीच के शामिल हैं। लगातार सरकारी कर्मचारियों में मिल रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए बहुत से सरकारी कार्यालय इस समय खाली नजर आ रहे हैं। वहीं नगर निगम और नगर परिषद आमजन के लिए बंद कर दिए गए हैं।
2366 लोगों के लिए सैंपल
स्वास्थ्य विभाग की ओर से वीरवार को 2 हजार 366 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। इनमें 2 हजार 241 आरटी-पीसीआर तो 125 सैंपल एंटिजन किट से शामिल हैं। विभाग अभी तक 7 लाख 86 हजार 823 लोगों के सैंपल ले चुका है। इनमें 7 लाख 2 हजार 353 सैंपल एंटिजन किट से लिए गए हैं। वीरवार को विभाग की ओर से सरकारी विभागों में जाकर कर्मचारियों के सैंपल लिए गए हैं।
विज्ञापन

यह है अस्पताल की स्थिति
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार इस समय निजी अस्पताल में 39 मरीज उपचाराधीन हैं। वहीं सरकारी अस्पताल में 40 मरीज उपचार करवा रहे हैं। पांच मरीज आईसीयू और 11 ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। 4 हजार 81 मरीज होम आईसोलेट हैं।
4421 लोगों को लगा टीका
कोविड पोर्टल के अनुसार वीरवार को 4 हजार 421 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया। वहीं 431 को प्रीकॉशन डोज दी गई है। विभाग के अनुसार अभी तक 19 लाख 23 हजार 739 कोरोना से बचाव की डोज लगाई जा चुकी है। इनमें 10 लाख 5 हजार 639 को पहली तो 9 लाख 12 हजार 685 लागों को दूसरी डोज शामिल हैं। अभी तक 5 हजार 415 प्रीकॉशन डोज लगाई जा चुकी है।
अधिकतर कोरोना संक्रमित मरीज होम आईसोलेट हैं। इन पर विशेष रुप से निगरानी रखी जा रही है। इस बार जो मरीज संक्रमित मिल रहे हैं, उनमें गंभीर लक्षण नहीं दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

-डॉ. कुलदीप सिंह, सीएमओ, अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें