अंबाला सिटी। चार माह की दो जुड़वा बच्चियों की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का खुलासा बिसरा रिपोर्ट आने के बाद होगा। एक दिन पहले इन बच्चियों की मौत हो गई थी। मृत बच्चियों के पिता कृष्णा ने बताया कि उनकी दो जुड़वा बेटियों में से एक को जुकाम था। इसी कारण बच्ची को दवाई पिलाई गई थी। रात के समय बच्चियों को मां ने दूध पिलाया और सुला दिया था। जब सुबह देखा तो दोनों बच्चियां बेसुध हालत में थी। वह डाक्टर के पास लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने दोनों बच्चियों को मृत घोषित कर दिया। बच्चियों की मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। बलदेव नगर चौकी से जांचकर्ता एएसआई सतीश ने बताया कि इस मामले में कोई भी संदेह के घेरे में नहीं है। अब बिसरा रिपोर्ट का इंतजार है।