फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैल्थ एटीएम मशीन के जरिए बहुत कम समय में हो सकेंगे पुलिस कर्मियों के 53 टेस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। प्रदेश के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि राज्य सरकार ने 35 साल से ऊपर के पुलिसकर्मियों की दो साल में स्वास्थ्य जांच अनिवार्य कर दी है। यह जांच निशुल्क होती है। इसी कड़ी में बृहस्पतिवार को मंत्री विज ने पुलिस ऑडिटोरियम शहर में अंबाला पुलिस रेंज को उपलब्ध करवाई गई हेल्थ एटीएम मशीन का रिबन काटकर शुभारंभ किया। इस मौके पर एडीजीपी अंबाला रेंज श्रीकांत जाधव शामिल रहे।
विज्ञापन

विज ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी डिजीटल की ओर कदम बढ़े हैं। लॉर्डस ग्रुप द्वारा सीएसआर फंड के माध्यम से यह हेल्थ एटीएम मशीन शुरू की गई है। हेल्थ मशीन के माध्यम से कम समय में 53 टेस्ट हो सकेंगे। इन टेस्टों की रिपोर्ट भी संबंधित पुलिस कर्मी के मोबाइल, ई-मेल पर भेजी जाएगी। इसके साथ-साथ जिस प्रकार एटीएम से स्लीप निकलती है, उसी प्रकार इस मशीन से संबंधित टेस्टों की रिपोर्ट की पर्ची निकलेगी।
उन्होंने कहा कि पहले नब्ज देखकर डॉक्टर इलाज करता था। आज सभी प्रकार के टेस्ट होने के बाद उसकी रिपोर्ट आने पर डॉक्टर मरीज का उपचार शुरू करता है। इस मौके पर स्वास्थ्य सेवाएं विभाग की महानिदेशक डॉ. वीना सिंह, पुलिस अधीक्षक अंबाला जश्नदीप सिंह रंधावा, पुलिस अधीक्षक यमुनानगर मोहित हांडा, पुलिस अधीक्षक कुरुक्षेत्र सुरेन्द्र भौरिया, सिविल सर्जन डॉ. कुलदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

एमएलए को धमकियां देने का आरोपी काबू
हाल ही में प्रदेश में कुछ एमएलए को दूरभाष के माध्यम से धमकियां मिल रही थी। हरियाणा पुलिस मुंबई गई। कुछ जानकारी वहां से एकत्रित की और चंद दिनों में ही इस मामले से जुड़े छह अपराधियों को गिरफ्तार किया। इनमें चार आरोपी मुजफ्फरनगर (बिहार) व दो मुंबई से गिरफ्तार किए गए। मामले का खुलासा किया, अभी और खुलासे होने हैं। पुलिस को इस मामले में 76 एटीएम कार्ड मिले, यानी 76 ऐसे खाताधारक हैं, जिन्हें डरा धमका कर उनके खातों से पैसे की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें