फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलावटी शराब को ब्रांडेड बोतलों में भरकर बेचने का भंडाफोड़, कार्रवाई शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अंबाला। महेश नगर थाना क्षेत्र के तहत एक घर से मिलावटी शराब को ब्रांडेड बोतलों में भरकर बेचने के धंधे का सीआईए-2 पुलिस ने पर्दाफाश किया है। मौके से पुलिस ने भारी मात्रा में शराब की खाली बोतलें बरामद की हैं, जबकि आरोपी फरार है। पुलिस ने मौके से महंगी शराब की बोतलें भी बरामद की है। माना जा रहा है कि इस धंधे में कुछ और लोग भी शामिल हो सकते हैं। पुलिस ने मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सीआईए-2 पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव बोह से रामगढ़ माजरा जाने वाले रास्ते पर स्थित एक मकान में शराब को धंधा किया जाता है। यह साफ नहीं था कि शराब बेची जाती है या यहां पर स्टोर की जा रही है। पुलिस ने बताए गए स्थान पर बने एक मकान में छापेमारी की। बताया जाता है कि यह मकान बंद रहता है। पुलिस ने जब भीतर जाकर मकान की तलाशी ली, तो देखकर हैरान रह गई। मौके से पुलिस को 280 बोतल अंग्रेजी शराब मार्का क्रेजी रोमियो, 576 खाली बोतल अंग्रेजी शराब मार्का क्रेजी रोमियो, 768 खाली बोतल अंग्रेजी शराब विभिन्न मार्का की, 950 ढक्कन, 250 खाली गत्ता पेटी अंग्रेजी शराब विभिन्न मार्का की बरामद की। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शुभम निवासी गांव हड्डो थाना समराला जिला लुधियाना पंजाब इस धंधे को चला रहा था। यह व्यक्ति खाली बोतलें और शराब की खाली पेटियां खरीदता था। बाद मे शराब में मिलावट कर इनको खाली बोतलों में भरकर उसे ब्रांडेड बनाकर महंगे दामों पर बेचता था। सीआईए-2 इंस्पेक्टर रवि खुंडिया ने बताया कि आरोपी एक मकान में उच्च क्वालिटी की शराब की बोतलों में निम्न स्तर की शराब डालकर बेचने का कार्य करता है। उसके खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू की है, जबकि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें