फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लफस अध्यक्ष सुमित्रा महाजन का किया स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अंबाला कैंट। लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन का रविवार को अंबाला छावनी वायुसेना स्टेशन पहुंचने पर प्रशासन और वायुसेना अधिकारियों ने स्वागत किया। जिला प्रशासन की ओर से उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़ के निर्देश पर एसडीएम अंबाला छावनी सुभाष चंद्र सिहाग ने लोकसभा अध्यक्ष का स्वागत किया। इस मौके पर डीएसपी अनिल कुमार तथा वायुसेना के अधिकारी उपस्थित रहे। सुमित्रा महाजन रविवार को मोहाली से सड़क मार्ग से अंबाला छावनी वायुसेना स्टेशन पहुंची थी। यहां से वे हवाई मार्ग से दिल्ली के लिए रवाना हुई। सड़क मार्ग से वायुसेना स्टेशन पहुंचने पर स्वागत और जलपान के उपरांत वे 7:55 बजे हवाई मार्ग से दिल्ली के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें