फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: तैनात रहेंगे 450 मुलाजिम, वाहनों का रूट डायवर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। निकाय चुनाव की मतगणना के दौरान पुलिस की चप्पे-चप्पे पर नजर रहेगी। सुरक्षा प्रबंध में 450 पुलिस कर्मचारी तैनात किए हैं। मतगणना केंद्रों के आसपास 28 जगह पर नाकाबंदी की जाएगी।
विज्ञापन

इस बीच अंबाला-यमुनानगर मार्ग पर केवल भारी वाहन जैसे बस और ट्रकों के लिए रूट डायवर्ट भी रहेगा। साथ ही अंबाला छावनी एसडी कॉलेज, सिटी के ओपीएस विद्या मंदिर स्कूल और डीएवी स्कूल बराड़ा में बने मतगणना केंद्र क्षेत्रों में नाकाबंदी कर पुलिस द्वारा पुख्ता सुरक्षा प्रबंध किए हैं। इसके अलावा अंबाला पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह ने सभी थाना प्रबंधकों को अपने-अपने क्षेत्र में आपराधिक किस्म के व्यक्तियों पर कड़ी नजर रखने व कानून व्यवस्था को बिगाड़ने पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्ट
यमुनानगर से छावनी आने वाले भारी वाहनों का साहा से रूट डायवर्ट किया है। जो साहा, शहजादपुर, हंडेसरा और पंजोखरा साहिब होते हुए अंबाला आ सकते हैं। इसके अलावा साहा, शहजादपुर, हंडेसरा, डिफेंस कॉलोनी से होते हुए भी अंबाला आ सकते हैं।
विज्ञापन

छावनी से यमुनानगर जाने वाले भारी वाहन पंजोखरा साहिब, हंडेसरा, शहजादपुर से होते हुए यमुनानगर जा सकते हैं। इसके अलावा डिफेंस कॉलोनी, हंडेसरा, शहजादपुर से होते हुए भी यमुनानगर जा सकते हैं।
विज्ञापन

यमुनानगर से छावनी आने वाले भारी वाहन साहा, शाहबाद से होते हुए अंबाला आ सकते हैं और अंबाला, शाहबाद, साहा से होते हुए यमुनानगर जा सकते हैं।
आमजन किसी भी असहज परिस्थिति में डायल 112 पर संपर्क करके सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें