फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज यूनियन नेताओं की नेतागिरी पर परिवहन महानिदेशक का डंडा

विज्ञापन
विज्ञापन
नो वर्क, नो पे फार्मूले के तहत रोडवेज कर्मचारियों को नहीं मिलेगा वेतन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट
हरियाणा रोडवेज यूनियनों के नेताओं को अब अपने काम की तरफ ध्यान देना होगा, अन्यथा उनका वेतन कटने की नौबत आ सकती है। यही नहीं उन्हें अपने मूल पदों के तहत कार्य करना होगा। हरियाणा रोडवेज महानिदेशक विकास गुप्ता ने राज्य के सभी महाप्रबंधक (जीएम) को निर्देश देते हुए रोडवेज यूनियन के पदाधिकारियों की ड्यूटी लगाने तथा उनकी उपस्थिति की सूचना मांगी है। वहीं यूनियन पदाधिकारियों की प्रोग्रेस रिपोर्ट भी मंगवाई है, यह रिपोर्ट भी ऑफिसर इंचार्ज से वेरिफाई करके भेजनी होगी। इसके अलावा जिस कर्मचारी द्वारा आवंटित कार्य का निवारण नहीं किया जाएगा, उसे नो वर्क, नो पे फार्मूले के तहत वेतन का भुगतान नहीं होगा। उधर, ऑल हरियाणा रोडवेज वर्कर यूनियन के राज्य प्रधान हरिनारायण शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार ने केवल बदले की भावना से यूनियन के प्रतिनिधियों को निशाना बनाया है।

इसलिए पड़ी आवश्यकता
विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक कर्मचारियों के प्रतिनिधियों को अधिकतर डिपो के महाप्रबंधक द्वारा कोई भी ड्यूटी नहीं सौंपी गई है। ऐसे में कर्मचारी बिना कार्य अधिकतर समय मुख्यालय और कार्यालयों में इधर-उधर घूमते देखे जाते हैं और उन्हें बिना कार्य किए वेतन का भुगतान भी किया जा रहा है। इससे डिपो में अन्य कर्मचारियों पर अतिरिक्त कार्य का बोझ पड़ रहा है और उन्हें समय पर मिलने वाली सुविधाएं नहीं मिल पाती। ऐसे में कर्मचारियों को कई प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जिसके चलते डिपो के कार्य को सुचारु रूप से चलाने में समस्या हो रही है।
विज्ञापन


4128 में से 3800 बसें दौड़ रहीं
मौजूदा समय में हरियाणा रोडवेज में 4128 बसें हैं जिनमें करीब 3800 ऑनरूट पर है जो राज्य के 24 डिपो और 13 सब डिपो से संचालित की जा रही है। इससे सरकार को प्रतिदिन तीन करोड़ रुपये का राजस्व हो रहा है। वहीं राज्य में करीब साढ़े 18000 रोडवेज कर्मचारी है, जो रोडवेज की अलग-अलग यूनियनों से जुड़े हैं। मगर कुछेक यूनियन पदाधिकारी और कर्मचारी ड्यूटी पर हाजिरी लगाकर इधर-उधर बैठकर समय व्यतीत कर रहे हैं।

बदले की भावना से यूनियन प्रतिनिधियों को बनाया निशाना
महानिदेशक के निर्देश पर प्रतिक्रिया देते हुए ऑल हरियाणा रोडवेज वर्कर यूनियन के राज्य प्रधान हरिनारायण शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार ने केवल बदले की भावना से यूनियन के प्रतिनिधियों को निशाना बनाया है। राज्य के सभी कर्मचारी पूरी ड्यूटी देकर अपना पूरा कार्य कर रहे हैं। इसके अलावा मुख्यालयों में बैठे अधिकारी सही तरीके से कार्य नहीं करते ऐसे में यूनियन पदाधिकारियों को बार-बार चक्कर लगाने पड़ते हैं। अगर अधिकारी समय पर कार्य कर दें तो मुख्यालय आने की नौबत ही नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन


यूनियन के पदाधिकारियों की ड्यूटी लगाने तथा उनकी उपस्थिति की सूचना देने के बारे में सभी महाप्रबंधक को निर्देश दिए गए हैं कि सभी डिपो में कर्मचारी यूनियन के प्रतिनिधियों को उनके पद के अनुसार लिखित में कार्य आवंटित करें। संबंधित कर्मचारी के कार्य की प्रोग्रेस रिपोर्ट भी भेजे। इसके अलावा जो कर्मचारी मूल पद पर मिले कार्य के तहत कार्य नहीं करेगा, उसे नो वर्क नो पे के मद्देनजर वेतन का भुगतान नहीं किया जाएगा। - विकास गुप्ता, महानिदेशक, राज्य परिवहन, चंडीगढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें