फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: मातृत्व, पितृत्व अवकाश पर भी मिलेगा 30% भत्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। उत्तर रेलवे के अंबाला मंडल ने रनिंग स्टाफ के लिए महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। अब लोको पायलट, सहायक लोको पायलट और गार्ड को मातृत्व, पितृत्व और चाइल्ड केयर लीव (सीसीएल) के दौरान भी औसत छुट्टी भत्ता दिया जाएगा।
विज्ञापन

रेल प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि छुट्टी के दौरान उनके वेतन में बेसिक पे के साथ 30 प्रतिशत का अतिरिक्त पे-एलिमेंट शामिल रहेगा।
अंबाला के मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय को शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ सीनियर सब-ऑर्डिनेट्स (पर्यवेक्षक) रनिंग स्टाफ की इन विशेष छुट्टियों के दौरान उनके वेतन से रनिंग अलाउंस काट रहे थे। मंडल कार्यालय ने इस पर संज्ञान लेते हुए 29 जनवरी 2026 को आधिकारिक पत्र जारी कर सभी संबंधित अधिकारियों को नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं। मंडल कार्यालय ने अपने आदेश में इंडियन रेलवे एस्टेब्लिशमेंट कोड (आईआरईसी) और इंडियन रेलवे एस्टेब्लिशमेंट मैनुअल (आईआरईएम) के नियमों को स्पष्ट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें