फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद सेकेंड में पूरा परिवार खत्म: अंबाला में गिरी मकान की छत, पति-पत्नी की मौत, नहीं बच सका पांच साल का नूर

Wed, 30 Apr 2025 06:45 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला

सार

अंबाला में बुधवार को अचानक एक घर की छत गिर गई। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पांच साल का एक बच्चा भी शामिल है। 
विज्ञापन
अंबाला में छत गिरने से 3 लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंबाला शहर के मोती नगर में मकान की छत गिरने से बुधवार को एक बड़ा हादसा हुआ। इस हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान मोती नगर निवासी 35 वर्षीय राजू उर्फ जावेद अली, उनकी पत्नी 32 वर्षीय अन्नू और उनके पांच वर्षीय बेटे नूर अहमद के रूप में हुई है। बुधवार दोपहर साढ़े तीन बजे परिवार घर में था। इसी दौरान घर की छत गिर गई। बताया जा रहा है कि मकान जर्र-जर्र स्थिति में था जिस कारण ये हादसा हुआ।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही दमकल कर्मचारी और डायल 112 मौके पर पहुंचे। प्रशासन ने रेस्क्यू के दौरान मृतकों को मलबे को बाहर निकाला। परिवार की एक अन्य संतान घर के बाहर थी, जिससे उसकी जान बच गई। तीनों मृतकों के शवों को शव गृह में रखा गया है।  सिटी एसडीएम दर्शन कुमार, सिटी थाना प्रभारी अनिल कुमार, सीएमओ राकेश सहल सहित कई आला अधिकारी मामले का निरीक्षण करने पहुंचे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें