फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: रात में 25.7 मिलीमीटर हुई बारिश, एक सितंबर तक बारिश की चेतावनी

Sat, 30 Aug 2025 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। बारिश से शुक्रवार दिन में उमसभरी गर्मी से राहत रही। बीती गुरुवार-शुक्रवार की रात में 25.2 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। बारिश होने से अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार एक सितंबर तक भारी बारिश होने के आसार हैं।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डाॅ. मदन खीचड़ ने बताया कि मानसून टर्फ अब श्री गंगानगर, शिवपुरी, दमोह, कलिंगापट्टनम से दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी तक बना हुआ है। एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन पंजाब पर बने होने से अरब सागर से भी नमी वाली हवा मध्यप्रदेश, राजस्थान होते हुए हरियाणा की तरफ बढ़ने की संभावना है, जिससे मानसून की गतिविधियां राज्य में एक बार फिर से बढ़ोतरी होने के आसार हैं। इससे राज्य में 30 अगस्त से 3 सितंबर के दौरान राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में बादल छाए रहने और बीच-बीच में हवा व गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बन रही है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश की भी संभावना है, जिससे वातावरण में नमी बढ़ने और तापमान में गिरावट रहने की संभावना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें