फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता के लिए हमें स्वयं सचेत होना होगा : गंगवा

Sat, 30 Aug 2025 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
शहर के पंचायत भवन में स्वच्छता रखने के लिए शपथ दिलवाते हुए पीडब्ल्यूडी मंत्री रणबीर गंगवा। सूचन - फोटो : samvad
विज्ञापन
अंबाला सिटी। हरियाणा के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी व लोक निर्माण भवन व सड़कें विभाग मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने हरियाणा स्वच्छता अभियान के तहत पंचायत भवन में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित सभी को स्वच्छता की शपथ दिलवाई। मंत्री गंगवा ने कहा कि स्वच्छता के लिए हमें स्वयं सचेत होना होगा और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करना होगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है जिसके तहत हर गांव, हर शहर, हर वार्ड व हर मोहल्ला में इसे मनाते हुए सभी को स्वच्छता के साथ जोड़ने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्वच्छता का हमें विशेष ध्यान रखकर अपने शहर, अपने प्रदेश व अपने शहर को सुंदर बनाना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें