फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोन-पे पर रिवार्ड के नाम पर महिला से 23 हजार ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। फोन-पे पर रिवार्ड का हवाला देकर महिला को साइबर ठगों ने अपना शिकार बनाया। बैंक अधिकारी बनकर किए गए फोन में उसे जो सिस्टम बताया, वह करती रही। खाते से 23 हजार रुपये कट गए। फरवरी माह में हुई घटना की जांच साइबर क्राइम सेल ने की। महेशनगर थाने में केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी गई।
विज्ञापन

पूजा विहार की मुस्कान शर्मा ने बताया कि उन्हें फोन करने वाले ने बताया कि फोन-पे पर उनके काफी रिवार्ड आए हैं। यदि समय पर प्रयोग नहीं किए जो फोन-पे बंद हो जाएगा, क्योंकि ठग ने उनके पिता का नाम बताया था तो उन्हें किसी प्रकार का शक नहीं हुआ। आरोपी के कहने पर उन्होंने फोन-पे पर जाकर रिवार्ड की साइड खोला। जैसा बोला गया वह करती रही। अचानक उसके खाते से पैसे कट गए। महेशनगर थाना प्रभारी सुरेश दलाल के अनुसार साइबर ठगी के केस में आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें