फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोशालाओं के लिए 216 करोड़ की राशि जारी : श्रवणा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। जिले की गोशालाओं की व्यवस्था देखने के लिए शुक्रवार को हरियाणा गो सेवा आयोग के चेयरमैन श्रवण कुमार गर्ग ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने जांच करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से गोशालों के संचालन के लिए 216 करोड़ 25 लाख रुपये की राशि जारी की गई है।
विज्ञापन

इसके साथ-साथ गोशालाओं के बिजली बिल से संबंधित दो रुपये प्रति यूनिट और गोशाला की जमीन से संबंधित जो रजिस्ट्री होती है वह भी निशुल्क होती है। किसी भी प्रकार का संपत्ति कर व सीएलयू लेने की जरूरत नहीं है।
इस दौरान उन्होंने शहर के स्पाटू रोड स्थित गो सेवा ट्रस्ट गौशाला व केवल कृष्ण मिगलानी गोशाला का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं जांची। उन्होंने कहा कि निरीक्षण करने का मुख्य उद्देश्य गोशालाओं के प्रबंधन को जांचना है। अगर कहीं पर कोई कमी है तो मौके पर ही उन्हें इसके बारे आवश्यक दिशा-निर्देश देना हैं। उन्होंने बताया कि जिला अंबाला में 13 गोशालाओं में लगभग 5993 गोवंश हैं। सर्दी के मौसम और बरसात के मौसम में गोशालाओं की व्यवस्था विशेष रूप से करनी होती है। इसी के मद्देनजर यहां पर निरीक्षण किया गया हैं। उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान गोशालाओं के प्रतिनिधियों को सफाई पर विशेष ध्यान देने बारे निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

जिले की बात करें तो यहां पर पिछले कुछ समय में जिन गोवंश की मृत्यु हुई है वह प्राकृतिक मृत्यु हैं। उन्होंने यह भी बताया कि गोशालाओं में जो गोवंश होता है उसमें बुजुर्ग गोवंश भी शामिल होता है। पिछले चरण में 43 लाख रुपये की ग्रांट जारी की गई थी।
इसमें से 4 लाख 213 रुपये की राशि केवल कृष्ण मिगलानी गोशाला को आबंटित की गई थी। इस मौके पर हरियाणा गो सेवा आयोग के अधिकारी डॉ मंजीत कटारिया, केवल कृष्ण मिगलानी गउशाला के पदाधिकारी राजकुमार अग्रवाल, विनोद कुमार, गो सेवा आयोग से मोनू चावला, सोनू सेठी, हर्ष, राजेश, रिंपी नन्दा, कन्नू शर्मा, कपिल चावला के साथ-साथ अन्य मौजूद रहे।ज
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें