फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

- हत्या या आत्महत्या, जांच में उलझी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
कैश वैन में गनमैन रिटायर्ड सैनिक का शव मिला
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
जगाधरी रोड पर साईं मंदिर के पास विकास पुरी के सुनसान क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक रिटायर्ड सैनिक का संदिग्ध अवस्था में शव मिला। विकासपुरी के ही निवासी करीब 56 वर्षीय रणजीत सिंह एक बैंक की कैश वैन में बतौर सिक्योरिटी पर तैनात थे।
रात को घर न लौटने पर खोजबीन के दौरान मंगलवार दोपहर घर से कुछ दूरी पर ही उनकी साइकिल मिली और झाड़ियों में रणजीत सिंह का शव मिला। शव के पास उनकी दोनाली बंदूक और एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। महेशनगर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए दोपहर कैंट सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया। शाम को मेडिकल बोर्ड ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया है। मामला हत्या का है या आत्महत्या का पुलिस अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। दूसरी ओर मृतक के परिजन इस मामले में हत्या की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन


रात को देरी से घर लौटने की कही बात
रणजीत सिंह एक बैंक की कैश वैन में सिक्योरिटी में तैनात थे। परिजनाें ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि रणजीत सिंह ने फोन पर जानकारी दी कि वह रात को देरी से घर लौटेगा। मगर रात को फिर फोन आया कि वह कुछ देरी से घर आएगा। मगर इसके बाद वह पूरी रात घर नहीं लौटा। उन्होंने रणजीत के मोबाइल पर भी संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन फोन बंद मिला। इसके बाद खोजबीन के दौरान उनका शव मिला। वहीं पुलिस को मौके से छानबीन के दौरान रणजीत की दोनाली बंदूक के अलावा एक सुसाइड नोट भी मिला है। सुसाइड नोट में लिखा है कि ‘मैं अपनी बीमारी से तंग आकर सुसाइड कर रहा हैं, परिवार के सभी सदस्य मुझे माफ कर दें’। पुलिस ने यह सुसाइड नोट कब्जे में ले लिया है।

हत्या की आशंका जताई, पांच दिन बाद है बेटी की शादी
रणजीत के बेटे अजय और अन्य परिजन रामजी लाल, मान सिंह, हरीचंद, दर्शन सिंह, संजीव, शिवराम, सुरेंद्र, मामराज और धनीराम ने मामले में हत्या की आशंका पुलिस के समक्ष जताई है। उन्होंने कहा कि रणजीत सिंह को कोई बीमारी नहीं थी और वह एक सैनिक था जिसने हमेशा लड़ना सीखा है। वह आत्महत्या नहीं कर सकता। उन्होंने यह भी बताया कि रणजीत की बेटी की शादी पांच दिनों बाद है। ऐसे में वह कैसे आत्महत्या कर सकते हैं।

जांच में उलझी पुलिस
मामला हत्या का है या आत्महत्या का इसको लेकर फिलहाल पुलिस अभी कुछ भी खुलकर नहीं बोल रही है। रणजीत सोमवार को ड्यूटी के बाद किस-किसके संपर्क में था। इसका रिकार्ड पुलिस निकाल रही है। बेटी की शादी के लिए क्या सोमवार को रणजीत कैश निकालकर घर आ रहा था, क्या यह मामला लूट के बाद हत्या का है या फिर इस घटना के पीछे कोई और कारण है। इतना ही नहीं रणजीत की बंदूक की लंबाई काफी है और वह कैसे दोनाली बंदूक से आत्महत्या कर सकता है।
विज्ञापन


पुलिस मामले में छानबीन कर रही है। मौके से एक सुसाइड नोट मिला है। पुलिस के समक्ष अभी किसी ने भी हत्या की आशंका नहीं जताई है। छानबीन के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। -रामनिवास, महेशनगर थाना प्रभारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें