फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

- बस स्टैंड के पास लालकुर्ती क्षेत्र में चल रहे थे 15 होटल

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने बिना लाइसेंस चल रहे 15 होटल बंद कराए
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
लालकुर्ती क्षेत्र में पुलिस ने बिना लाइसेंस के चल रहे 15 होटलों को बंद कर दिया। पुलिस ने बीती रात से ही यहां पर कार्रवाई की थी और मंगलवार सुबह तक यहां 15 होटल बंद कर दिए गए हैं। केवल पांच होटल संचालकों के पास लाइसेंस मिले जिनपर कार्रवाई नहीं की गई है।
बता दें कि लालकुर्ती क्षेत्र में एएसपी नीतिका गहलोत के नेतृत्व में बीती रात से ही पुलिस ने तलाशी अभियान आरंभ कर दिया था जिसमें कई होटल संचालकों के पास लाइसेंस ही नहीं मिले थे। होटल संचालक केवल नगर निगम द्वारा काटी गई पर्चियां दिखाते रहे जबकि प्रशासन द्वारा जारी सराय एक्ट के तहत जारी लाइसेंस कोई भी नहीं दिखा सका। पुलिस ने एक के बाद एक कई होटलों की चेकिंग की जिसके बाद लाइसेंस नहीं मिलने पर होटलों को बंद करवा दिया गया है। अब जब तक होटल संचालक सराय एक्ट के तहत लाइसेंस नहीं बनवाते तब तक उन्हें होटल खोलने की इजाजत नहीं दी जाएगी। बता दें कि बीते काफी अर्से से लालकुर्ती क्षेत्र में होटल संचालकों के खिलाफ शिकायतें मिल रही थी। बता दें कि सराय एक्ट के तहत होटल मालिक को पुलिस, फायर ब्रिगेड, नगर निगम से एनओसी लेने के बाद प्रशासन से लाइसेंस लेना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब 15 होटलों को बंद करवा दिया गया है। इन होटल मालिकों के पास लाइसेंस नहीं था और यह बिना लाइसेंस के होटल चला रहे थे। क्षेत्र में केवल पांच होटल संचालकों पर लाइसेंस मिला है। जो होटल बंद किए गए हैं वह होटल मालिक लाइसेंस यदि बनवाएंगे तो ही होटल खोलने की अनुमति दी जाएगी। -भूषणदास, एसएचओ, थाना पड़ाव, अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें