मतिदास नगर के शिव मंदिर में कोरोना रोधी टीका लगवाते हुए।
- फोटो : Ambala
श्री शिव मंदिर मति दास नगर में कोरोना से बचाव का टीका लगवाने का कैंप आयोजित हुआ। गृहमंत्री अनिल विज के निर्देशानुसार जिला उपप्रधान जसबीर जस्सी, महेश नगर मंडल अध्यक्ष अजय पराशर के सहयोग से यह कैंप लगाया गया। टीकाकरण के नोडल अधिकारी डॉ. विशाल गुप्ता व डॉ. योगिता शर्मा की टीम ने 18 साल से ऊपर की आयु के लोगों को टीका लगाया।
श्री शिव मंदिर प्रधान प्रवेश सोबती ने बताया कि कैंप में रेनुका, रीना, डिंपी, सीमा और रूबी ने सहित 210 लोगों को टीका लगाया गया। इस मौके पर सुशील जोशी, जय कुमार, रविंद्र चड्डा, हरीश दत्ता, राजिंद्र शर्मा, अखिलेश बत्रा, स्नोहित कालरा मौजूद रहे।