फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सेवानिवृत नायक का एटीएम कार्ड बदलकर खाते से 2.10 लाख उड़ाए, केस

विज्ञापन
विज्ञापन
शहजादपुर। शातिर ठग ने सेना से सेवानिवृत नायक का कार्ड बदलकर उसके खाते से 2 लाख 10 हजार रुपये निकाल लिए। रुपये को निकालने के लिए उसने करीब आठ ट्रांजेक्शन किए। शहजादपुर पुलिस ने सेवानिवृत नायक की शिकायत पर धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहजादपुर के गांव बुर्ज शहीद निवासी गुरनाम सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सेना से नायक पद से सेवानिवृत हुआ है। उसका पतरेहड़ी गांव स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में बचत खाता खुला हुआ है। तीस अप्रैल को वह स्टेट बैंक के एटीएम में रुपये निकलवाने के लिए गया था लेकिन रुपये नहीं निकले। इस दौरान पीछे खडे़ व्यक्ति ने उससे रुपये निकालने को कहा। इस पर उसने उसे अपना एटीएम दे दिया। उस व्यक्ति ने भी एटीएम मशीन से रुपये निकालने की कोशिश करने का बहाना बनाया और एटीएम उसे वापस कर दिया। इसके बाद वह एटीएम लेकर घर वापस आ गया। एक मई को उसके मोबाइल पर रुपये निकलने का मैसेज आया तो वह बैंक में गया। कर्मचारियों को एटीएम कार्ड दिखाया तो उन्होंने उसे कार्ड बदले जाने के बारे में जानकारी दी। इसके बाद उसने एटीएम कार्ड को बंद करवा दिया और बैंक अधिकारियों से अपने खाते के बारे में जानकारी हासिल की। उसने पता चला कि शतिर ठग ने उसके एटीएम कार्ड को दो बार में स्वैप करते हुए उसके खाते से 74,999 रुपये, दो बार में दस- दस हजार रुपये, तीन बार में 9500 रुपये और एक बार में दो हजार रुपये निकाल लिए। इस तरह से शातिर ठग ने उसके खाते से कुल 2 लाख 10 हजार रुपये निकालकर उसके साथ धोखाधड़ी की है। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी ठग के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें