फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: जिले के 21 अनाधिकृत स्कूल बंद, 12 को मान्यता का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। जिले में चल रहे अनधिकृत निजी स्कूलों पर जिला मौलिक शिक्षा विभाग ने कार्रवाई करते हुए शिकंजा कस दिया है। विभाग की ओर से जिले में चल रहे 33 अनधिकृत स्कूलों में से 21 स्कूलों को बंद करवाया गया। इन स्कूलों में मान्यता नहीं होने पर दाखिले नहीं होने दिए गए हैं। इसके साथ ही बाकी अन्य 12 निजी स्कूलों की फाइल निदेशालय में अनुमति के लिए चल रही है। इन स्कूलों को अभी विभाग की ओर से समय दिया गया है। इस मामले को अमर उजाला ने प्राथमिकता पर उठाया था। इसके बाद विभाग ने सख्ती एक्शन लिया है। इसके बाद बीते दिनों विभाग की ओर से अनधिकृत स्कूलों के एमआईएस पोर्टल को भी लॉक कर दिया गया था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जिला मौलिक शिक्षा विभाग ने जिले के 33 अनधिकृत स्कूलों की सूची जारी की थी। इस सूची में अंबाला खंड वन में 11, अंबाला खंड टू के 11, साहा के पांच, बराड़ा के पांच और नारायणगढ़ का एक स्कूल शामिल थे। इन स्कूलों पर जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद बीईओ ने स्कूलों का निरीक्षण किया था और उसकी रिपोर्ट विभाग को सौंपी थी। रिपोर्ट मिलने के बाद विभाग ने 21 अनधिकृत स्कूलों को बंद करवा दिया है। यह स्कूल बिना मान्यता के कक्षाओं को नहीं पढ़ा सकेंगे।
जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा ने बताया कि सभी बीईओ ने अनधिकृत निजी स्कूलों में निरीक्षण कर उनको रिपोर्ट सौंपी थी। उन्होंने रिपोर्ट आने पर बिना मान्यता के चल रहे 21 निजी स्कूलों को बंद करवा दिया है, जबकि 12 स्कूलों की ओर से मान्यता के लिए निदेशालय में आवेदन किया गया है। इन स्कूलों में बिना मान्यता के चल रही कक्षाओं को बंद करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें