अंबाला। धुंध के कारण सोमवार को भी लंबी दूरी की 21 ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। नांदेढ़ से अमृतसर के बीच चलने वाली सचखंड एक्सप्रेस 11 घंटे तो वापसी की ट्रेन 10 घंटे की देरी से गंतव्य स्टेशन पर पहुंची। इस दौरान सहरसा-अमृतसर गरीबरथ एक्सप्रेस भी आठ घंटे लेट रही। इस दौरान अमृतसर की तरफ आवागमन करने वाली छह, जम्मू-कटरा की तरफ आवागमन करने वाली सात और चंडीगढ़ व बठिंडा सहित श्रीगंगानगर की तरफ आवागमन करने वाली आठ ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा।
अमृतसर आवागमन
ट्रेन नंबर 12716 अमृतसर-नांदेढ़ सचखंड एक्सप्रेस 10 घंटे, 12203 सहरसा-अमृतसर गरीबरथ एक्सप्रेस 8 घंटे, 12715 नांदेढ़-अमृतसर सचखंड एक्सप्रेस 11 घंटे, 14650 अमृतसर-जयनगर सरयू यमुना एक्सप्रेस 40 मिनट, 12903 मुंबई-अमृतसर गोल्डन टेंपल मेल 30 मिनट, 15211 दरभंगा-अमृतसर जननायक एक्सप्रेस 30 मिनट की देरी से पहुंची।
जम्मू-कटरा आवागमन
ट्रेन नंबर 20434 कटरा-सूबेदारगंज 35 मिनट, 22477 नई दिल्ली-कटरा वंदे भारत 40 मिनट, 12920 कटरा-डॉ आंबेडकर नगर मालवा एक्सप्रे 2 घंटे, 12414 जम्मूतवी-अजमेर 3 घंटे, 12476 कटरा-हापा 30 मिनट, 22440 कटरा-नई दिल्ली वंदे भारत 30 मिनट, 12413 अजमेर-जम्मूतवी पांच घंटे की देरी से गंतव्य स्टेशन पर पहुंची।
चंडीगढ़ सहित अन्य स्टेशन
ट्रेन नंबर 64512 ऊना हिमाचल-हरिद्वार 30 मिनट, 14735 श्रीगंगानगर-अंबाला 30 मिनट, 14507 दिल्ली-फाजिल्का एक्सप्रेस 1.30 घंटे, 14816 ऋषिकेश-श्रीगंगानगर 30 मिनट, 14218 चंडीगढ़-प्रयागराज ऊंचाहार एक्सप्रेस 20 मिनट, 12311 हावड़ा-कालका नेताजी एक्सप्रेस 2 घंटे, ट्रेन नंबर 12528 चंडीगढ़-रामनगर 40 मिनट, 14521 दिल्ली-अंबाला एक्सप्रेस 3 घंटे की देरी से अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर पहुंची।