अंबाला सिटी। जिले में शुक्रवार को आई आंधी और बारिश से करीब 200 बिजली के खंभे उखड़ गए हैं, वहीं 90 ट्रांसफार्मर खराब हो गए हैं। बिजली निगम के अधीक्षक अभियंता वीके गोयल ने बताया कि सबसे अधिक नुकसान अंबाला सिटी, मुलाना, बराड़ा में हुआ है।
इसके अलावा 1500 शिकायतें पहुंची हैं, जिनका समाधान किया जा रहा है। इसमें लोगों के घर की बिजली खराब होने की समस्या अधिक हैं। वहीं शनिवार को मौसम के मिजाज में मामूली बदलाव देखने को मिला। दिन की शुरुआत धूप के साथ हुई, जिससे कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत महसूस हुई। धूप निकलने के बावजूद तापमान में कोई विशेष बढ़ोतरी दर्ज नहीं की गई, जिससे ठिठुरन बरकरार रही।