जीआरपी ने बाड़मेर से जम्मूतवी जा रही ट्रेन नंबर 04661 से 2 किलो 40 ग्राम चूरा पोस्त जब्त किया। छावनी जीआरपी थाने में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
थाना प्रभारी विलायती राम ने बताया कि रविवार नाइट डोमिनेशन के तहत स्टेशन और ट्रेनों में चेकिंग अभियान चलाया गया। रात लगभग 10.25 बजे ट्रेन नंबर 04661 प्लेटफार्म नंबर 6 पर रूकी। जीआरपी टीम ने जब इंजन के साथ लगते स्लीपर कोच की जांच तो सीट के नीचे एक कट्टा प्लास्टिक लावारिस हालत में पड़ा मिला। यात्रियों से जब कट्टे के संबंध में पूछताछ की गई तो कोई जानकारी नहीं दे पाया। कट्टा कब्जे में लेकर जब जांच की गई तो पॉलिथीन की थैली में चूरापोस्त बरामद हुआ।
----------