अंबाला सिटी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बलदेव नगर अंबाला वन में छात्र कानूनी साक्षरता मिशन के अंतर्गत खंड स्तरीय विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। प्रतियोगिताओं का मार्गदर्शन जिला शिक्षा अधिकारी उमा शर्मा ने किया। इसमें सरकारी एवं गैर सरकारी 28 विद्यालयों के 120 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिताओं में शिवानी ने सबसे अच्छा निबंध और नेहा ने सबसे अच्छा नारा लिख प्रथम स्थान हासिल किया।
प्रिंसिपल सुरेंद्र मोहन ने कहा कि इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य छात्रों में कानूनी विषयों के प्रति जागरूकता फैलाना है। जिला अंबाला वन के नोडल अधिकारी डॉ. धीरज वालिया ने सभी को कार्यक्रम में होने वाली 10 प्रतियोगिताओं और उनसे संबंधित 18 विषयों जैसे मानवाधिकार, यौन उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, कन्या भ्रूण हत्या, सूचना का अधिकार व अन्य के बारे में जानकारी दी। इस दौरान प्रिंसिपल सुरेंद्र मोहन ने सभी विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया। कहा कि विजेता खिलाड़ियों के इनाम की राशि उनके खातों में डाल दी जाएगी। मौके पर सतबीर सैनी, रमा, पूजा, ममता, सुनीता, लीना, निर्मल, गुरप्रीत, कुणाल शर्मा, विजय, नीरज, रविंद्र, देवेंद्र, राजकुमार ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई।
प्रतियोगिताओं के परिणाम
निबंध लेखन
प्रथम : शिवानी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय माजारी
द्वितीय : रोशनी, सोहन लाल डीएवी स्कूल
तृतीय : तरुण, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बलदेव नगर
नारा लेखन
प्रथम : नेहा, द्वितीय : योगेश, तृतीय : काजल
पेंटिंग प्रतियोगिता
प्रथम : हरदीप भानु, द्वितीय : सुमित मंडल, तृतीय : लविश
भाषण प्रतियोगिता
प्रथम : अमनप्रीत, द्वितीय : प्रीति, तृतीय : नेहा
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता
प्रथम : गीता व नवनीत, द्वितीय : प्रदीप व चाहत, तृतीय : सोनू सतीश व गुरदीप
कविता पाठ
प्रथम : आशिया, द्वितीय : रूबल, तृतीय : रितिका
वाद विवाद
प्रथम : महक प्रीत व राजन प्रीत कौर
द्वितीय : सिद्धार्थ व ताजिम
तृतीय : अभिषेक व हनी
पावरप्वाइंट प्रेजेंटेशन
प्रथम : साक्षी
द्वितीय : सुधांशु
तृतीय : विशाल
स्किट प्रतियोगिता
प्रथम : अमरजीत की टीम, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बलदेव नगर
द्वितीय : महक की टीम, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मॉडल टाउन