फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालकुर्ती में पुलिस ने बंद करवाए पांच होटल

विज्ञापन
विज्ञापन
लालकुर्ती एरिया में पुलिस ने रात में बंद कराए पांच होटल, लोगों को बाहर निकाला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
बस स्टैंड के साथ लगते लालकुर्ती एरिया में नियमों की अवहेलना करने वाले होटल संचालकों पर देर रात पुलिस ने शिकंजा कसा। सोमवार रात एएसपी नीतिका गहलोत के नेतृत्व में पुलिस ने एकाएक होटलों में छापा मारते हुए होटलों के लाइसेंस और अन्य दस्तावेजों को चेक किया। इस दौरान कई होटल संचालक एएसपी को लाइसेंस नहीं दिखा सके, जिसके बाद पुलिस ने इन होटलों को बंद करने के निर्देश दिए। इस दौरान होटलों में ठहरे लोगों को बाहर निकाला गया। कार्रवाई के दौरान पड़ाव एवं लालकुर्ती चौकी स्टाफ भी मौजूद रहा।

होटल संचालक अपने-अपने निगम द्वारा जारी रजिस्ट्रेशन नंबर पुलिस अधिकारियों को दिखाते रहे, मगर अधिकारियों ने उनकी एक नहीं सुनी। साथ ही उन्हें मंगलवार को एसपी कार्यालय में पेश होने का आदेश जारी कर दिया। इसी बीच यहां ठहरे लोगों को बाहर निकाला गया। होटल से बाहर निकाले जा रहे लोगों ने पुलिस कार्रवाई का विरोध भी जताया। उन्होंने कहा कि रात्रि में वह अब कहां जाकर रुकेंगे।
विज्ञापन

बता दें कि लालकुर्ती क्षेत्र में गली मोहल्लों में ही होटल बने हैं जिनके खिलाफ समय-समय पर शिकायत पुलिस के पास पहुंच रही थी। शनिवार को ही एक युवती ने होटल के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस द्वारा सोमवार की गई इस कार्रवाई से इलाके के अन्य होटल संचालकों में भी हड़कंप की स्थिति रही। पड़ाव थाना प्रभारी भूषणदास ने कहा कि पुलिस ने क्षेत्र के पांच होटल बंद करवा दिए हैं। उधर, होटल में ठहरे यात्रियों ने जब होटल संचालकों से पैसे मांगे तो उन्हें पैसे भी वापस नहीं किए गए।
विज्ञापन


राजस्थान पुलिस ने भी दी थी दबिश
बता दें कि इससे पहले दोपहर के समय राजस्थान से प्रेमी जोड़े की तलाश में आई पुलिस ने भी लालकुर्ती के एक होटल में दबिश दी थी। पुलिस होटल संचालक को साथ ले जाना चाहती थी, मगर उसके समर्थन में परिवार व अन्य सदस्य इकट्ठा हो गए जिसके बाद पुलिस को वापस लौटना पड़ा। राजस्थान के हनुमानगढ़ से आई पुलिस के इंचार्ज एएसआई जयवीर ने बताया कि कुछ समय पहले हनुमानगढ़ से दो प्रेमी जोड़े लापता हो गए थे। इनमें से एक जोड़े को तो पकड़ा गया है जबकि दूसरा अब तक फरार है। पता चला था कि करीब तीन-चार दिन यहीं के होटल में प्रेमी जोड़ा ठहरा था और यहां पर नियम कायदों के विपरीत कमरा दिया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें