फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: रिटायर फौजी के बेटे और भतीजे को अमेरिका भेजने के नाम पर 16 लाख की धोखाधड़ी

Sun, 23 Nov 2025 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी की घटनाएं थम नहीं रही हैं। आए दिन लोग धोखाधड़ी के शिकार हो रहे हैं। रिटायर फौजी के बेटे व भतीजे को अमेरिका भेजने के नाम पर 16 लाख रुपये की धोखाधड़ी हो गई। एजेंट ने अमेरिका भेजने का सपना दिखाकर दुबई में घुमाता रहा। बाद में उसे भारत लौटा दिया। नग्गल थाना पुलिस ने सिटी के शांति नगर निवासी तेजा सिंह की तहरीर पर बकनौर गांव निवासी आरोपी कप्तान सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

पीड़ित तेजा सिंह ने बताया कि वह सेना से रिटायर है। बेटे दमनदीप सिंह को आरोपी कप्तान सिंह के जरिये ही अमेरिका भेजा था। इस तरह से आरोपी का विश्वास बन गया था। अब अपने दूसरे बेटे गोविंद्र सिंह व भतीजे लखविंद्र सिंह को अमेरिका भेजना चाहता था। दोनों को अमेरिका भेजने के लिए आरोपी से 60 लाख रुपये में बात तय हुई थी। आरोपी ने कहा कि पहले 30 लाख रुपये व मैक्सिको पहुंचने के बाद बाकी की राशि देनी होगी। 5 नवंबर 2021 को 30 लाख रुपये की नकद राशि आरोपी को दे दी थी। बाद में बेटे व भतीजे को अमेरिका भेजने के लिए दिल्ली बुलाकर एक माह तक वहीं रखा। इस बीच तीन लाख रुपये का खर्च आया था। जब अमेरिका नहीं भेजा तो दोनों वापस घर लौट आए। 27 जनवरी 2022 को दुबई भेज दिया। दो माह रखने के बाद आरोपी बोला कि आगे का रास्ता बंद है व वापस भेज दिया। आरोपी ने अमेरिका नहीं भेजा और 30 लाख रुपये में से महज 14 लाख रुपये ही वापस लौटाए। आरोपी के पास अभी भी 16 लाख रुपये की राशि है, जो देने में आनाकानी कर रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें