अंबाला छावनी के जीएमएन कॉलेज ऑफ नर्सिंग में कार्यक्रम के दौरान मौजूद वक्ता व स्टाफ। प्रवक्ता
अंबाला। जीएमएन कॉलेज ऑफ नर्सिंग में विद्यार्थियों के लिए नि:शुल्क ओवरसीज एजुकेशन काउंसलिंग सेमिनार का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य छात्रों को विदेशों में उच्च शिक्षा से संबंधित अवसरों और प्रक्रियाओं से अवगत कराना था। यह सेमिनार एडवाइज संस्था के सहयोग से संपन्न हुआ, जो विश्व के 850 से अधिक प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों का प्रतिनिधित्व करती है और छात्रों को विदेश में पढ़ाई के लिए मार्गदर्शन प्रदान करती है।
कार्यक्रम में समन्वयक गगनदीप ने विद्यार्थियों को विभिन्न देशों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। यह सेमिनार प्राचार्य डॉ. रामलखन माली के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। दूसरे कार्यक्रम में गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज ने गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल बब्याल तथा फारुखा खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वैदिक गणित पर विस्तृत व्याख्यान का सफल आयोजन किया। इस संयुक्त सत्र में कुल 42 विद्यार्थियों ने भाग लेकर वैदिक गणित की त्वरित गणना विधियों तथा उनसे जुड़ी तर्कशक्ति का लाभ उठाया। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने दोनों विद्यालयों के प्राचार्यों एवं शिक्षक स्टाफ ने भारतीय ज्ञान परंपरा को आगे बढ़ाने के प्रयास की प्रशंसा की।