अंबाला। ऑपरेशन हाॅट स्पाट डोमिनेशन के तहत पुलिस ने जुआ, सट्टा अधिनियम के अंतर्गत दो मामलों में 17,400 रुपये सहित 16 आरोपियों को काबू कर लिया। अभियान के दौरान कैंट के मुल्ला चौक से सट्टा, जुआ खेलते हुए 24 दिसंबर को ईदगाह रोड निवासी हरप्रीत सिंह, तोपखाना निवासी सन्नी, निशू, प्रदूमन, राकेश, अमित, विशाल, विनय, मनोज, शिव प्रकाश, रवि कुमार, अरुण, राजीव, सोनू, सचिन के रूप में हुई। आरोपियों से पुलिस ने 14,150 रुपये बरामद कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। दूसरे मामले में अंबाला कैंट के महेश नगर निवासी पंजाबी बाग निवासी अमन कुमार को पुलिस ने 3,250 रुपये सहित काबू किया। संवाद
धोखाधड़ी करने का आरोपी रिमांड पर
अंबाला। जनसुई निवासी जोगिंद्र सिंह से विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को पुलिस ने काबू कर लिया। आरोपी की पहचान गोबिंदगढ़ गांव निवासी बलजीत सिंह के रूप में हुई। वीरवार कोर्ट में पेश कर आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पीड़ित जोगिंद्र सिंह ने बताया कि 18 अक्तूबर 2024 से 11 जून 2025 के दौरान आरोपी बलजीत सिंह ने उसके पुत्र को विदेश भेजने के मामले में उससे धोखाधड़ी की थी। संवाद
चोरी करने के आरोपी को भेजा जेल
नारायणगढ़। मनियारी की दुकान से 21 दिसंबर को चोरी के मामले में पुलिस ने नारायणगढ़ के वीटा मिल्ट प्लांट निवासी अर्जुन उर्फ बच्ची को काबू कर लिया। वीरवार कोर्ट में पेश कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। नारायणगढ़ थाना पुलिस ने मेन बाजार निवासी सुभाष चंद की तहरीर पर अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। संवाद
धमकी देना का आरोपी हिरासत में
अंबाला। दुर्गा नगर स्थित दुकान में घुसकर तोड़फोड़ व मारपीट करने के मामले में पुलिस ने दुर्गा नगर सुरेंद्र कॉलोनी निवासी जसविंद्र सिंह उर्फ बोबी को काबू कर लिया। वीरवार कोर्ट में पेश कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस मामले में कलेरां गांव निवासी अजय कुमार की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। आरोप लगाया था कि 24 दिसंबर को दुर्गा नगर में आरोपी ने उसकी दुकान में घुसकर मारपीट व तोड़फोड करते हुए धमकी दी थी। संवाद